
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को 9 क्लस्टर ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर में शिविर में कुल 362 विभिन्न समस्याओं से सम्बधित आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 299 आवेदनों का मौक़े पर ही निराकरण किया गया एवं शेष 63 आवेदनों का जल्द निराकरण के निर्देश दिये गए।

कलेक्टर श्री सोनी के निर्देश पर अपर कलेक्टर एवं एसडीएम शिविर में पहुंच कर जायजा लिये और आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। इसके साथ ही विभिन्न दास्तावेजों का वितरण भी किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बलौदाबाजार में 62

आवेदन में से 57 का निराकरण किया गया। लवन में 42 में से 23, पलारी में 12 में से 1, भाटापारा में 86में से 82, सिमगा में 11में से 10आवेदन, सुहेला में 51में से 47,कसडोल 36 में से 22, टुण्ड्रा में 15 में से 10 आवेदन एवं सोनाखान में सभी 47 आवेदनों का निराकरण किया गया है।