
अर्जुनी। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महाधिवेशन चांपा बलौदाबाजार में आयोजित सभा में युवाओं के प्रेरणाश्रोत तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व कुर्मी समाज के गौरव राहुल टिकरिहा जी शामिल हुए ।इस दौरान राहुल टिकरिहा कार्यक्रम में शामिल युवाओं एवं बड़े बुजुर्गों से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किए।बहुमुखी प्रतिभा के धनी राहुल टिकरिहा के आगमन से सभा में युवाओं के बीच हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित हो गया।
राहुल टिकरिहा जी ने समाज के सभी बड़ों से आशीर्वाद लेते हुए पधारे हुए अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी,कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जी एवं केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप तथा बलौदाबाजार राज के राजप्रधान सुनीता वर्मा जी,प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के जिलाध्यक्ष टेसूलाल जी धुरंधर व सभी सम्मानित अतिथियों के साथ कार्यक्रम मंच में उपस्थित रहे । इस दौरान टिकरिहा जी के साथ समाज के बलौदाबाजार राज के युवा अध्यक्ष रघुनंदन बघमार , भारत माता सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम समन्वयक एवं भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज परगनिहा ,दीपक वर्मा,कामेश वर्मा,तरुण वर्मा ,गुलशन वर्मा,थाकेश वर्मा ,कामदेव वर्मा ,टिकेश वर्मा ,सुमीत वर्मा,युगल किशोर वर्मा ,करण वर्मा,गोविंद वर्मा ,रामजी वर्मा ,फनेश वर्मा एवं अन्य सैकड़ों स्वजातीय भाई बंधु उपस्थित थे।