गिरौदपुरी में गुरु दर्शन मेला के सफल संचालन हेतु समाज द्वारा कलेक्टर को किया धन्यवाद ज्ञापित

बलौदाबाजार/ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर दीपक सोनी से सौजन्य मुलाकात कर गिरौदपुरी धाम मे 22 से 24 फ़रवरी तक आयोजित गुरु दर्शन एवं संत-समागम मेला के सफल संचालन एवं बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था एवं क्यू आर कोड जारी कर मेला की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने तथा चुस्त-दुरुस्त पुलिस व्यवस्था कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया। जिले में कलेक्टर के रूप में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था एवं सुगमतापूर्वक लोगों के समस्याओं के त्वरित निराकरण कराने के लिए भी बधाई दिए।कलेक्टर श्री सोनी ने समाज के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि सामाजिक जागरूकता पैदा कर प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आगामी वर्षों में और बेहतर व्यवस्था किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, जिला अध्यक्ष दीपक घृतलहरे, जिला महासचिव सुशील बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश बघेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *