सहस्त्रधारा स्न्नान हवन- पूजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का लगा तांता,अर्जुनी ह्रदय स्थल गांधी चौक में नवधा रामायण संपन्न

अर्जुनी के गांधी चौक में आयोजित नवधा रामायण के समापन के अवसर पर ग्रामीण व जनप्रतिनिधि

अर्जुनी (दैनिक जयसंगवारी)

संजय कुमार रजक/

अर्जुनी के ह्रदय स्थल गांधी चौक में विगत 8 मार्च से आरंभ रामचरित नवधा रामायण 17 मार्च को सहस्त्रधारा एवं हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। नव दिन तक चले इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न मानस मंडली टोलिया आकर रामनाम के गीतो का गायन कर श्रोताओ को अमृतमयी वाणी से रसपान कराया इन नव दिनों में गांव का वातावरण भक्तिमय से उमड़ा रहा सुबह से रात तक रामधुनी के साथ टोलियों ने रामचरित मानस के कई प्रसंगों के माध्यम से मानव जीवन को आध्यात्मिकता के महत्व से जोड़ा रखा। वंही नवधा रामायण के समापन के घड़ी में श्रद्धालुओं व रामभक्तों को खीर पूड़ी प्रसादी वितरण किया गया।जिसमे विभिन्न लोगों ने भी अपने स्तर पर योगदान कर सेवादान प्रदान कर स्वयं को तृप्त पाया। समापन की संध्या पर गांव के प्रभुत्व गण ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ,इस अवसर में अर्जुनी सरपंच कविता भगेला ध्रुव , सरपंच प्रतिनीधि सुखराम ध्रुव,उपसरपंच विष्णु साहू,रामायण मानस मंडली समिति के अध्यक्ष सदस्य गजाधर वर्मा, मुरारी वर्मा, जनकराम वर्मा,राधेश्याम साहू,प्रेमचंद वर्मा, टिकेश्वर वर्मा, ,सेवानिवृत्त शिक्षक आर.आर.साहू,गंगाप्रसाद यदु,मालिक राम वर्मा,जवाहर लाल वर्मा ,प्रमिला वर्मा ,संगीता ध्रुव,श्यामबाई रजक,हुलास साहू,रामचंद साहू, सेवादास वैष्णव सहित युवा वर्ग में मनीष वर्मा,गोपेश सेन, रमाकांत वैष्णव, सूरज वैष्णव, रमेश वर्मा, सालिक वर्मा(छत्तीसगढ़ मोबाइल) देवकुमार वर्मा, सोनू वर्मा,पुनउ साहू,राजू साहू,नकुल वर्मा,कुलदीपक वर्मा ,देवेंद्र वर्मा,सोनू रजक सहीत भारी संख्या में गणमान्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *