
अर्जुनी। 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुनी विद्यानगर परिसर में योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षक डमरूधर वर्मा द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके पश्चात प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी को अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व सर्वकुर्मी महासभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डोमन वर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। योग के माध्यम से व्यक्ति स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योगाभ्यास करने एवं दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। योग दिवस के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रविशंकर वर्मा, उपसरपंच विष्णु साहू , भाजपा महिला महामंत्री चित्ररेखा साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि त्रिलोक यादव, चिंतामणि साहू, सचिव राजेश साहू,अनिल वैष्णव,लक्ष्मीकांत वर्मा,तुला राम वर्मा,शंकर लाल रजक,पुरेन्द्र वर्मा, पंच प्रेम कुमार साहू, प्रेमचंद वर्मा, विद्यालय के आचार्य पुरुषोत्तम लाल वर्मा,बसंत वर्मा,माखन लाल साहू,चैनसिंग वर्मा,श्रवण निषाद, हिंक्षाराम भारद्वाज सहित विद्यार्थी शामिल रहे