
अतीक खान बाबा
धनपुरी(दैनिक विश्व की महिमा )राजनीति के बदलते परिदृश्य में जब राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने की चर्चा तेज है, ऐसे समय में धनपुरी नगर कांग्रेस कमेटी की कमान युवा और सक्रिय नेता मोहम्मद साबिर को सौंपे जाने का निर्णय कांग्रेस संगठन की दूरदर्शी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। यह नियुक्ति न केवल संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने वाली मानी जा रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी की उस सोच को आगे बढ़ाते हुए, जिसमें युवाओं को अवसर देकर संगठन की नई पीढ़ी तैयार करने पर जोर दिया गया है, प्रदेश स्तर पर भी संगठनात्मक ढांचे में युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन तथा प्रदेश संगठन प्रभारी के मार्गदर्शन में शहडोल जिले के नगरीय इकाइयों का पुनर्गठन किया गया।
जिला कांग्रेस के युवा अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व और जिला संगठन प्रभारी नारायण पट्टा के मार्गदर्शन में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों नगरीय क्षेत्रों में नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इसके तहत धनपुरी से मोहम्मद साबिर, बुढार से हर्ष पाठक और बकहो नगर से जवाहर राव को नगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मोहम्मद साबिर लंबे समय से कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। वे पूर्व में युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष, युवक कांग्रेस जिला महासचिव तथा धनपुरी नगर के वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा चुके हैं। इसके अलावा मंडलम धनपुरी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने विपक्ष की भूमिका को मजबूती के साथ निभाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का कार्य किया।
जनता के बीच अपनी सहजता, सक्रियता और सेवा भाव के कारण मोहम्मद साबिर की एक अलग पहचान बनी है। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना और जन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहा है। यही कारण है कि संगठन के भीतर भी वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय और विश्वसनीय नेता के रूप में जाने जाते हैं।
उनकी नियुक्ति के बाद धनपुरी सहित पूरे शहडोल जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद जब यह घोषणा हुई, तो इसे संगठन में नई शुरुआत और युवा नेतृत्व के सशक्त उदय के रूप में देखा गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवाओं को नेतृत्व सौंपने की यह रणनीति आने वाले समय में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान कर सकती है।
मोहम्मद साबिर की नियुक्ति पर क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में सुभाष गुप्ता, मुबारक मास्टर, विनोद पाठक, राजीव शर्मा, अनुज मिश्रा, पीयूष शुक्ला, शोभाराम पटेल, प्रदीप सिंह, नौशेरमा खान, प्रभात पांडेय, ओमकार सिंह, भानु दीक्षित, मोहम्मद आजाद, इबरार खान, हनुमान खंडेलवाल, सुजीत सिंह चंदेल, बलमीत सिंह खनूजा,आनंद मोहन जायसवाल,अभिषेक द्विवेदी ,इंद्र मिश्रा, रामेश्वर गौतम, प्रवीण सिंह, रणविजय सिंह, रेखा अयोध्या राव, संजीव श्रीवास्तव, रमाकांत विश्वकर्मा ‘चिंटू’, कुंजबिहारी द्विवेदी, यशोदा सिंह, अनिल जायसवाल, अरविंद नायक, पवन सोनी, मनोज जैन, संतोष सिंह सेंगर, राम सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, संदीप कुशवाहा ,प्रीतेश द्विवेदी इकबाल अहमद, जुल्फकार अली, नईम खान, कलाम मोहम्मद, शेखर चौधरी, राम सजीवन शर्मा, अभिषेक वर्मा, अयोध्या राव, संजीव श्रीवास्तव,विमल खोरचे,मम्मू सिंह, जानू कुरैशी, मतलूब खान, राजा हसन, राजा लोनिया, आशिफ खान गोलू, वसीम खान सोमू, शिफ्टेन खान, यूसुफ खान, वसीम खान, वसीम हेमंत शर्मा,अंसारी, सुमित पाण्डेय, छोटा शहीद, शंकर लोधी, आशीष तिवारी, सौरभ तिवारी, सिराज खान, रवि सिंह, अजितेश प्रकाश, मन्नू सिंह,मोहन बैग ,मनोज गुप्ता,फैज कुरैशी, रमेश लोधी,अजय सिंह,अजय सिंह मरावी अजय सिंह,राजा हसन,रवि शर्मा,प्रदीप साहू रवि पासी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
धनपुरी नगर कांग्रेस कमेटी की कमान संभालने के साथ ही मोहम्मद साबिर के सामने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की चुनौती भी होगी। हालांकि उनके अब तक के राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।