धनपुरी में सुबह तड़के चोरी: घर के सामने से वॉटर कूलर पार, पुलिस अलर्ट—जल्द खुलासे का दावा

धनपुरी, शहडोल (दैनिक जय संगवारी )धनपुरी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 17 का है, जहां एक अज्ञात चोर ने सुबह भोर मे लगभग 5:30के आस पास  घर के सामने से वॉटर कूलर चोरी कर फरार हो गया। हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने से पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं। और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 17 निवासी मोहनलाल सोनी ने थाना धनपुरी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 18 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे उनके घर के सामने बरामदे में रखा वॉटर कूलर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ने लगी।

पीड़ित ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों का भरोसा डगमगा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस पूरे मामले में राहत की बात यह है कि धनपुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी खेम सिंह पेंन्द्रो के नेतृत्व में टीम सक्रिय हो चुकी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

थाना प्रभारी खेम सिंह पेंन्द्रो ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने भी थाना प्रभारी के सक्रिय और जिम्मेदार रवैये की सराहना की है। उनका कहना है कि पेंन्द्रो के नेतृत्व में धनपुरी पुलिस लगातार अपराधों पर नियंत्रण के लिए सजग और प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

फिलहाल पुलिस की मुस्तैदी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी ज्यादा दिनों तक कानून से बच नहीं पाएगा और जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *