विश्व वानिकी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का होग़ा आयोजन

विजेता प्रतिभागियों को दिये जाएंगे आकर्षक पुरस्कार व वन संरक्षण नायक होंगे सम्मानित

बलौदाबाजार/जयसंगवारी- विश्व वनिकी दिवस के अवसर पर 21 मार्च 2026 को वनमंडल बलौदाबाजार में छात्र-छात्राओं के लिए विविध प्रतियोगिताएं और कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कार दिया जाएगा और वन संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम अंतर्गत जिले के समस्त विद्यालयों और महाविद्यालयों में पेंटिंग (चित्रकला), डिबेट (वाद-विवाद) और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।प्रत्येक संस्थान से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थी मुख्य आयोजन के दिन वनमण्डल स्तर पर आयोजित होने वाली अंतिम प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि प्रथम पुरस्कार₹5,000,द्वितीय पुरस्कार ₹3,000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹2,000 रखी गई है।सभी सहभागी विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ ‘वाइल्डलाइफ क्राइम’ (वन्यजीव अपराध) पर आधारित कार्यशाला का आयोजन भी होगा । जिसके माध्यम से वन अधिकारी और कर्मचारियों को वन और वन्यजीवों से संबंधित कानून के संबंध में के संबंध में आवश्यक प्रावधानों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही न्यायालयीन प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जंगल बचाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों और ग्राम वन समितियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। वनमंडल अधिकारी धम्मशील गणवीर ने अधिक से अधिक युवाओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *