कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और साफ -सफाई पर जोर

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने व बारिश से पहले नालियों की सफाई के निर्देश

बलौदाबाजार/जयसंगवारी – कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास विभाग अंतर्गत नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने करीब 12 एजेंडा पर विस्तार से समीक्षा करते हुए अपूर्ण एवं अप्रारम्भ निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने व साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारियो को दिये।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में सभी नगरीय निकयों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखें। सभी हैंडपम्प, नलकूप एवं टैंकर सक्रिय हो। कहीं ख़राब हो गए हो तो जल्द मरम्मत कराएं। उन्होंने कहा कि मोर गांव मोर पानी महाभियान अंतर्गत हैंडपम्प,नलकूप, पीएम आवास योजना के मकान, बड़े मकान एवं सरकारी भवनों के पास सोखता गड्ढा का निर्माण जनभागीदारी से कराएं। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगरीय निकायों में साफ सफाई को लेकर स्वच्छता दीदियों के माध्यम से घर घर कचरा कलेक्शन सक्रिय करने तथा सुचारु संचालन के लिये यूजर चार्ज वसूली को अनिवार्य करने कहा। उन्होंने सभी नगर पालिका अधिकारियो को निर्देशित किया कि सुबह फिल्ड विजिट कर कार्यों का निरीक्षण करें, सफाई कर्मी और स्वच्छता दीदीयों को मोबिलाइज करें।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बारिश के समय नालियों के जाम होने के कारण जल भराव की समस्या से निपटने अभी से नालियों की सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय नालियों की सफाई हेतु अभियान चलाकर बारिश से पहले पूरा करें। उन्होंने अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों को 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिये। इसीतरह प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी )1.0 एवं 2.0 अंतर्गत अपूर्ण एवं अप्रारम्भ आवासो को जल्द पूर्ण कराने कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन सहित सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं इंजिनियर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *