सर्व समाजजोगी द्वीप विकास समिति के द्वारा प्रथम बार 36 ज्योति प्रज्वलित किया गया।

मंदिर परिसर में ज्योति कलश व भोजली का स्थापना।
जोगिदीप विकास समिति के पदाधिकारियों का 24 मार्च को विभिन्न कार्यो की समीक्षा संकल्प बैठक में उपस्थित पदाधिकारी गण।

बलौदाबाजार-भाटापारा

सर्व समाज जोगी द्वीप विकास समिति का आवश्यक बैठक दौलत कुंजाम के अध्यक्षता में दिनांक 24 मार्च 2026 को जोगी द्वीप के पावन धरा पर आयोजित किया गया उक्त आयोजन में सभी समाज प्रमुखों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जोगी द्वीप के विकास के लिए व्यक्तिगत समाज के महत्वाकांक्षा को दूर रखकर सभी समाज प्रमुख एक स्वर में दोनों नवरात्रि पर्व पर ज्योति प्रज्वलित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा आगामी वर्ष में अर्थात आगामी पर्व पर ज्योति प्रज्वलित करने के लिए प्रत्येक समाज प्रमुखों को तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक जोगी द्वीप में ज्योति प्रज्वलित करने के लिए समाज के सभी सदस्यों को प्रेरित करने का कोशिश करेंगे। आगामी पर्व में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्रों पर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का माध्यम का उपयोग कर अधिक से अधिक लोगों को सर्व समाज जोगी दीप विकास समिति में जोड़ने का प्रयास करेंगे।
सभी समाज प्रमुखों से एक-एक कर जोगी द्वीप के विकास के संबंध पर अपना अपना विचार प्रकट करने के लिए दिया गया तथा सभी प्रमुख होने सहृदय के साथ जोगी दीप के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही गई। सभी समाज प्रमुखों के द्वारा अपने कथन में कहा गया हम सब का आस्था का केंद्र जोगी द्वीप ही है और प्राकृतिक रूप से आच्छादित है तो हम सब का विचार भी जोगी द्वीप के नाम को आगे रखना ही हमारा उद्देश्य हो।आगामी पर्व में सभी समाज प्रमुखों के द्वारा जोगी द्वीप के विकास के लिए सर्व समाज योगी दीप विकास समिति के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने का आश्वासन दिया गया है तथा आगामी पर्व में प्रत्येक समाज के प्रत्येक गांव से एक-एक ज्योति कलश तथा किसी भी समाज के सदस्य गण के द्वारा व्यक्तिगत ज्योति प्रज्वलित करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा तथा सर्वसम्मति से दिनांक 26 मार्च समय दोपहर 2:00 बजे सभी समाज प्रमुखों की उपस्थिति में अष्टमी के पावन अवसर पर हवन पूजन का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है तथा उक्त कार्यक्रम में भाटापारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 के जिला पंचायत सदस्य राजा जायसवाल जी उपस्थित रहेंगे उक्त बैठक में सम्मिलित होने आदिवासी समाज के प्रमुख दौलत कुंजाम पाल समाज प्रमुख अश्वनी पाल सेन समाज प्रमुख दाऊ लाल सेन साहू समाज प्रमुख सहदेव साहू सतनामी समाज प्रमुख गऊलाल सोनवानी निषाद समाज प्रमुख खेदुराम निषाद यादव समाज प्रमुख अयोध्या प्रसाद यादव जयसवाल समाज गौरी शंकर जायसवाल ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन ध्रुव एवं समस्त समाज के सदस्य गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *