आदिवासी समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न।

अर्जुनी(दैनिक जयसंगवारी)- आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के तत्वधान में आश्रित ग्राम गुर्रा (जोगीदीप) में दिनांक,30,31 मार्च को 25 जोड़ा सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन रखा गया था ।

प्रमुख विशेषताएं
पारंपरिक रीति रिवाज- सर्व प्रथम सामाजिक पंड़ा पुजारी लोकेश मंडावी, सोनचंद ध्रुव के द्वारा पूजा हवन का कार्य आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराई गई। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन को छोड़कर परिवार के अन्य लोग और महिलाएं बाजे गाजे के साथ हल्दी और पूजा समान के साथ जोगीदीप के ही किसी पवित्र स्थान पर चुलमाटी के लिए गये जहां से पवित्र मिट्टी लाकर मंडप या चूल्हा बनाया गया , यह रस्म छत्तीसगढ़ी संस्कृति में प्रकृति और आस्था को दर्शाती हैं।
बारात को सुंदर और मनमोहक दृश्य बनाने के लिए इस वर्ष भाटापारा (हथनी पारा) के शीतला मंदिर के प्रांगण से जोगीदीप बारात के लिए प्रस्थान कराया गया । जहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे

सामाजिक समानता – इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना और आर्थिक समानता लाना है। इसमें आर्थिक रूप से सम्पन्न और गरीब, दोनों ही वर्ग के परिवार शामिल होते है। और इस साल बारात के लिए इलेक्ट्रानिक रिक्शा का उपयोग किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य वातावरण को प्रदूषण रहित बनाने का संदेश देना है, क्योंकि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है । यह हमें जीवन देने वाली माता है जो हमेशा हमारा देखभाल करती हैं, और हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने प्रकृति का सम्मान करे और सुरक्षित रखें।

आशीर्वाद एवं सहयोग– यह कार्यक्रम टोनाटार चक के अध्यक्ष श्री दौलत कुंजाम एवं समस्त मंत्रिमंडल के विशेष सहयोग से सफल रहा। इस कार्यक्रम में बिंद्रा नवागढ़ के विधायक आदिवासी समाज की लाडले जनक राम ध्रुव एवं भाटापारा के लोकप्रिय विधायक इंद्र साहब छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष एवं दोंदी लोहारा के पूर्व विधायक राजेंद्र राय भाटापारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जिला पंचायत के सदस्य राजा जायसवाल अमर मांडवी जी एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक गणेश सिंह ध्रुव जनपद उपाध्यक्ष भोला वर्मा सर्व आदिवासी समाज के पूर्व प्रांताध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर, फूल सिंह नेताम, गोंडवाना केंद्रीय महासभा मुंगेली के अध्यक्ष वीरेन्द्र मरावी ग्राम पंचायत गुर्रा के सरपंच गंगा गोवर्धन ध्रुव अर्जुनी सरपंच कविता भगेला ध्रुव खमरिया सरपंच पारस यादव जनपद सदस्य किरण गउलाल सोनवानी बिलासपुर जिला अध्यक्ष लव सिदार
भारत साहू अश्वनी पाल मनु लाल यादव अयोध्या यादव पुरुषोत्तम साहू छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय विकास संघ राम बगस नेताम श्याम ध्रुव गजेंद्र कतलम अमर सिंह ठाकुर सीताराम नेम बालाराम नेताम हीरालाल ध्रुव लोकेश मांडवी नंदकुमार ध्रुव एवं समस्त ग्राम प्रमुख के विशेष उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *