नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बेचते दवा दुकान संचालक हुआ गिरफ्तार ।

बलौदाबाजार(जय संगवारी) सिमगा सिमगा में प्रतिबंधित टैबलेट, कफ सिरप और इंजेक्शन की अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक के को गिरफ्तार किया है। आरोपी जय मां शारदा मेडिकल स्टोर सिमगा का संचालक है, जो लंबे समय से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुकान में दबिश देकर जांच की, जहां से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 पत्ते अल्ट्रा नाईक टैबलेट (40 नग), 6 कंट्रामल इंजेक्शन, गिरफ्तार मेडिकल संचालक। कोडी कफ सिरप और 500 रुपए नकद जब्त किए। जब्त दवाइयों की कुल कीमत लगभग 2265 रुपए आंकी गई है। खाद्य एवं औषधि विभाग की जांच में इन दवाओं को प्रतिबंधित और नशे के रूप में उपयोग योग्य पाया गया। मामले में आरोपी योगेश कुमार देवांगन (36), निवासी कंकालीन पारा सिमगा के खिलाफ थाना सिमगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। क्षेत्र में लंबे समय से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इस कार्रवाई के बाद ऐसे अवैध कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *