दारू पियो ऐश करो महिलाओं को क्लबो में शराब परोसने की छूट कैसे दे दी गई

रायपुर/ (दैनिक जय संगवारी )सेरीखेड़ी के पियानो क्लब में महिलाओं को शराब परोसने के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने शराब की बिक्री और राजस्व की कमाई बढ़ाने जो नीति बनाई है। होटलों, ढाबो, क्लबो में शराब पिलाने की अनुमति दी है। उसका असर दिख रहा है।सेरीखेड़ी के पियानो क्लब में बाहर से आये कलाकर महिलाओं को खुलेआम शराब पिला रहे है दारू पियो ऐश करो कह रहे है राजधानी के वीआईपी रोड़ के क्लब में लेट नाईट पार्टी हो रही है।ये तो प्रदेश की संस्कृति को चोट पहुँचाया जा रहा है। माता कौशल्या के धाम में महिलाओं को शराब परोसने की छूट आखिर कैसे दे दी गई? शराब की कमाई की होड़ में भाजपा सरकार और कितना नीचे तक गिरेगी? ये बेहद चिंताजनक है इस प्रकार के आयोजनों पर कड़ाई से रोक लगे जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा राजधानी में पूर्व में भी न्यूड पार्टी की आयोजन की तैयारी थी विरोध हुआ तो रोक लगी। रेव पार्टी, ड्रग्स पार्टी ,के आयोजन एवं जुआ खेलने की शिकायत लगातार मिल रही है।उसके बाद भी आखिर प्रशासन चेता क्यो नही है। न्यूड पार्टी के आयोजन के समय सरकार ने गारंटी दिया था कि भविष्य में प्रदेश के संस्कृति के विपरीत कोई भी आयोजन नही होगा। फिर ये सेरीखेड़ी में महिलाओं को शराब परोसने का आयोजन कैसे हो गया? आखिर आयोजको में कानून का भय क्यो नही है?वैसे भी प्रदेश में अपराध चरम सीमा में है नशाखोरी के चलते आये दिन अपराध हो रहे है।ये सब लचर कानून व्यवस्था के कारण हो रहा है।सरकार को ऐसे आयोजनों पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *