राशन दुकानों में कतारे लगी सरकार उत्सव मना रही – कांग्रेस

रायपुर/19 अप्रैल 2026। सरकार 7 अप्रैल से राशन दुकानो में 3 माह का चावल देने का प्रोपोगंडा कर रही लेकिन दुकानो में आम आदमी को राशन नहीं मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुकानों में सरकार पर्याप्त मात्रा में स्टाक नहीं पहुंचा पाई है। आम आदमी राशन दुकानों में घंटो लाइन लगाता है। उसके बाद भी राशन नहीं मिल पा रहा है। सरकार का चावल उत्सव गरीब आदमी से भद्दा मजाक बन गया। अभी तक जितने चावल की जरूरत है उसका 30 प्रतिशत भी चावल राशन दुकानों में नहीं पहुंचा है। 31 लाख उपभोक्ताओं का राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर काट दिया। अब चावल उत्सव मनाने का ढकोसला कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि पिछले पांच महीने से सरकार राशन दुकानों को नियमित राशन तो पहुंचा नहीं पायी है। पांच माह से राशन कार्डधारियों को चावल नहीं मिल रहा है और सरकार तीन महीने का चावल एकमुश्त देने का ढिंढोरा पीट कर चावल उत्सव मनाने जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि अभी तक दुकानों में मात्र 30 प्रतिशत चावल ही उपलब्ध है, जब दुकानों तक चावल नहीं पहुंच पाया है तो उपभोक्ता को कैसे चावल देगी सरकार? इस बात को कांग्रेस पहले से उठाते आ रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी के सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है तब से पीडीएस के स्टॉक का भौतिक सत्यापन ही नहीं हो रहा है। सहकारी सोसाइटी और उपभोक्ता दुकानें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए चारागाह बना दिया गया है। छत्तीसगढ़ के गरीबों का राशन में घोटाला कर चावल दूसरे राज्यों में बेचा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *