
अर्जुनी। स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में 25 अप्रैल को 9वीं एवं 11वीं का परीक्षा फल घोषित किया गया। परीक्षा फल 59.44 प्रतिशत रहा। इस मौके पर शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा शिक्षक शिक्षकाओ और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में परीक्षा फल घोषित किया, अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड सिल्वर कांस्य मेडल एवं परीक्षा फल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों का गुलाल लगाकर शिक्षकों द्वारा सम्मान किया गया।

चित्ररेखा साहू शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वर्ष भर की तैयारी के बाद नवमी एवं ग्यारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं, इसी तरह समय को खाली न रखते हुए आगे दसवीं एवं 12वीं की पढ़ाई की तैयारी करना है। अच्छे परिणाम के लिए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एवं आगे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। गंगा प्रसाद यदु सेवानिवृत शिक्षक ने कहा कि इसी तरह ही अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन करें आगे बढ़ते रहिए एवं सकारात्मक सोच बनाए रखें।

प्रवीण्य सूची में अच्छे अंकों से स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में नवमी ए से प्रथम गायत्री साहू 95.67 प्रतिशत, द्वितीय अवंतिका निर्मलकर 90.67 प्रतिशत,नवमी बी से प्रथम ललिता ध्रुव 88.16, द्वितीय लोकेश्वरी यदु 83.83, नवमी सी से प्रथम रोशनी दास 76.83, द्वितीय प्राची मिश्रा 74.5, इसी तरह 11वीं ए से प्रथम त्रियांशु 74.80, द्वितीय काजल जांगड़े 70.40, 11वीं बी से प्रथम पिंकी वर्मा 90, द्वितीय तनु डहरिया 85.4, 11वीं सी से प्रथम नेहा वर्मा 88.4, द्वितीय गोविंद राम साहू 84.2, 11वीं डी से प्रथम खुशी निषाद 81, द्वितीय गुलशन ध्रुव 78.4, 11वीं ई से प्रथमरौनकसाहू 86.4, द्वितीय हर्ष लहरी 82.8, 11वीं एफ़ से प्रथम जयंत दीवार 84.2, द्वितीय गुंजन वर्मा 82 प्रतिशत रहे।
इस अवसर में शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष चित्ररेखा साहू, सरपंच प्रतिनिधि सुखरामध्रुव, गंगा प्रसाद यदु सेवानिवृत्त शिक्षक, सदस्य प्रेमचंद वर्मा, चिंतामणि साहू, प्राचार्य अवधेश वर्मा, अर्जुन कश्यप ,राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, जसवंत वर्मा, विमल सोनकर ,लक्ष्मी ठाकुर ,शीला मिश्रा ,जयंती शर्मा, वर्षा देवांगन, सुनीता साहू, तुलेश्वरी धुरंधर, रवि सोनी ,प्रमोद जोशी, दिनेश कुर्रे ,अन्नपूर्णा पवार, निहारिका मिश्रा ,टी वनिता, प्रियंका मिर्झा, मंजुला कुंभकार ,सहित छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।