प्रेरक संकल्प,राजकुमार ने लिया अटल परिसर को आजीवन स्वच्छ रखने का अटल संकल्प

अर्जुनी। भारत माता सेवा ट्रस्ट केंद्रीय संचालन समिति के सदस्य ग्राम छुईहा के 58 वर्षीय किसान राजकुमार बंजारे द्वारा गार्डन चौक स्थित नगर पालिका बलौदाबाजार द्वारा स्थापित भारत रत्न श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेई जी के आदमकद मूर्ति व अटल परिसर का गत 13 अप्रेल से ट्रस्ट के अध्यक्ष टेसूलाल धुरंधर की प्रेरणा से आजीवन साफ सफाई व स्वच्छ रखने का संकल्प के साथ नित्य प्रातः 05 बजे साफ-सफाई व झाडू -पोंछा का प्रेरक कार्य स्वेच्छापूर्वक नियमित रूप से किया जा रहा है। राजकुमार बंजारे के प्रेरक संकल्प का नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,उपाध्यक्ष जितेंद्र महले सहित नगर के सभी पार्षदों,
जनप्रतिनिधियों,नागरिकों तथा भारत माता सेवा ट्रस्ट की ओर से बंशीलाल वर्मा,धीरज बाजपेई,यशवर्धन(मोनू) वर्मा,डमरूधर वर्मा,नीरज परगनिहा,कु इंदु जांगड़े,श शीला, धनंजय साहू,धर्मवीर धुरंधर,लक्ष्मेंद्र कुमार साहू,विनय गुप्ता,महेंद्र वर्मा,बलविंदर सिंह,रामाधार पटेल,टिकेश्वर कन्नौजे, रूपेश वर्मा,अरुण सेन,संजय रजक, धनंजय साहू, ओमप्रकाश सेन, रीता प्रेमानंद महिलांग,टिकेश्वर वर्मा,गुलशन वर्मा,प्रदीप कुर्रे,प्रमोद सांखला, तुलाराम वर्मा,चिंतामणि साहू, छन्नूलाल साहू,सौरभ ध्रुव, जामुन बंजारे, रोमेश,निखिल व राहुल बंजारे तथा राहुल चंद्राकर सहित सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए बधाई प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *