चार्ज अधिकारियों को दी गई जनगणना हेतु आधारभूत प्रशिक्षण

पूरी तरह डिजिटल फॉर्म में एवं दो चरणों में संपन्न होगा जनगणना कार्य

बलौदाबाजार। 16 वीं जनगणना 2027 कार्यक्रम अंतर्गत जिले में जनगणना कार्य सुचारु ढंग से सम्पन्न कराने हेतु बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के प्रगति क़क्ष में चार्ज अधिकारियो को प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना कार्य दो चरणों में समन्न होग़ा जो पूरी तरह से डिजिटल होग़ा। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि प्रशिक्षण को बहुत ही गंभीरतापूर्वक लें ताकि निर्धारित समय पर कार्य सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य पूरे देश में एक साथ होग़ा जिससे तय समय पर ही कार्य पूरा करना होग़ा। उन्होंने कहा कि जनगणना के लिये लोगों के बीच जाने पर उन्हें स्पष्ट जानकारी दें कि यह सर्वे केवल डाटा संकलन के लिये है और इससे किसी योजना के पात्रता या अपात्रता का कोई सबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण के पश्चात् ब्लॉक लेवल पर अधीनस्थ कर्मचारियों का कई चरणों में प्रशिक्षण होगा। जनगणना कार्य हेतु प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।जनगणना कार्यालय की सहायक निदेशक रश्मिता स्वाई ने बताया कि 16 वीं जनगणना 2027 दो चरणों में होगी जिसमें प्रथम चरण मई 2026 में शुरू होग़ा। प्रथम चरण में मकानों की लिस्टिंग का कार्य होग़ा। द्वितीय चरण फ़रवरी 2027 से शुरू होग़ा जिसमें विस्तृत रूप से जानकारी डिजिटल फॉर्म में भरे जायेंगे। प्रथम चरण के पूर्व 16 अप्रैल 2026 से स्व गणना पोर्टल के माध्यम से होग़ा। कार्यक्रमों के दौरान जनगणना की आधारभूत संरचना का निर्माण, जनगणना में उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं, अवधारणा और परिभाषाएं, सीएमएमएस का परिचय आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी एसडीएम, उप संचालक योजना एवं सांख्ययिकी पायल पाण्डेय सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *