

बलौदाबाजार। श्रम पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के राशन कार्ड डाटा का श्रमिक पंजीयन डाटा से मिलान किया जा रहा है,ताकि हितग्राहियों के पहचान की पुष्टि की जा सके। सत्यापन कि प्रक्रिया को चरणबध्द तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिन श्रमिकों के आधार कार्ड एवं राशन कार्ड विवरण में समानता पाई जायेगी, उनका सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। जहां नाम या अन्य विवरण में आंशिक भिन्नता पाई जायेगी। वहां संबंधित अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक सुधार किया जायेगा।
वर्तमान में 8429 श्रमिकों का ई-केवाईसी किया जाना है। पंजीकृत श्रमिकों से अपील है कि जिनके मोबाईल पर आधार एवं श्रम कार्ड डाटा में समानता नही पाये जाने के संबंध में संदेश प्राप्त होता हैं वह श्रम कार्यालय जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष क्रमांक 117 में आकर अथवा उक्त सूची संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं अपने संबंधित पंचायत में जाकर आधार कार्ड जमा करना अनिवार्य है।