
अर्जुनी(जय संगवारी)।बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गतग्राम पंचायत अर्जुनी के निवासी प्रेमचंद वर्मा कृषक एवं पंच के घर स्थित बाडी में 13मार्च के दरमियानी रात्रि 12:30 से1 बजे के आस पास पैरावट में आग लगने से 15 एकड़ का पैरा जलकर राख हो गया। साथ ही बाड़ी में खड़े ट्रेक्टर के पहिये आग के चपेट में आने से जल गई।पै रावट के पास ही पशुओ के रहने का स्थान है। जिससे पशुओं को आग से क्षति से सुरक्षित कर लिया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है।वही असामाजिक तत्वों द्वारा जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पैरावट एवं ट्रेक्टर के पहिये जलने से 120000 रुपये अनुमानित क्षति राशि आंकी गई है। प्रेमचंद वर्मा ने बताया कि रात्रि में सोये हुये थे। बाडी के तरफ़ कुछ आवाज आई जाकर देखने पर पैरा में आग लगी हुई थी।आग के लपटो को देखकर ट्रेक्टर को बाहर किया गया।जिसके सामने के पहिये एवं पीछे का बड़ा पहिया आग की चपेट में आने से जल गया एवं पास में ही पशुओं का रहने का स्थान है जिसे वहां से निकालकर बाहर किया गया।

अग्निशमन वाहन के लिये रात्रि 1बजे बलौदाबाजार,भाटापारा,अंबुजा संयंत्र रवान, को फोन लगाने पर वाहन नही होना बताया अंततः4 घंटे में पलारी से आई जो 10 मिनट पानी छिड़काव करने के बाद पानी नही है कहकर चला गया,जिसको फिर से फोन लगाने पर फोन बंद बताया,जिससे पैरावट राख में तब्दील हो गई। इससे यही प्रश्न उठता है की बलौदाबाजार जिले में अनेको संयंत्र होते हुये भी नजदीकी ग्रामो में 24 घंटे आपातकालीन सेवा देने वाली अग्निशमन वाहन आग बुझाने के लिये 4 घंटे में पहुँच पाई जिससे आग में 15 एकड़ का पैरा जलकर खाक हो गया।
