शैक्षिक विषयों पर चर्चा किए प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी..

बलौदाबाजार(जय संगवारी) भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक व पूर्व विधायक प्रत्याशी टेसूलाल धुरंधर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बरतराम पटेल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे,जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र वर्मा, सहायक संचालक के एस मेंरावी ,सहायक जिला पूर्व जिला मिशन समन्वयक एम एल ब्रम्हाणी,सहायक मिशन समन्वयक अरुण वर्मा,बीईओ बलौदाबाजार राजेंद्र टंडन की उपस्थिति में शैक्षिक गुणवत्ता,बच्चों की सुरक्षा,पालक और शिक्षकों के मध्य समन्वय स्थापित करना,माडल स्कूल की तर्ज़ पर शिक्षण व्यवस्था में सुधार,शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण, सरकारी नीतियों का प्रचार प्रसार, विद्यालयों में संसाधनों की उपलब्धता, नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन,आरटीई के अंतर्गत प्रवेशीत बच्चों की जानकारी के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इन विषयों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी स्तर के शिक्षा अधिकारी व प्राचार्यों की कार्यशाला अप्रैल महीने में कराने का आश्वासन दिया गया। चर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष छ ग शिक्षक संघ प्रकाश तिवारी एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा भीषण गर्मी की ओर ध्यानाकर्षण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से 16 मार्च से सुबह पाली शाला लगाने संबंधी चर्चा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर महोदय से अनुमोदन पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया जिसके लिए भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ से टेसूलाल धुरंधर,बरतराम पटेल व शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीईओ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *