
अर्जुनी। बलौदाबाजार – भाटापारा को जोड़ने वाले प्रमुख सड़क मार्ग पर स्थित मिरगी मार्ग मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर बनाया गया स्पीड ब्रेकर जर्जर और धस गया है जिसकी मरम्मत पर विभाग द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है । जिससे राहगीर बार- बार दुर्घटना के शिकार हो रहे है। फल विक्रेता रती राम साहू ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर का के जगहों पर धस जाने व जर्जर रोड और पर्याप्त यातायात चेतावनी संकेतक बोर्ड नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

दर्जनभर से अधिक गंभीर हादसे के बाद भी नहीं सुधरे हालात
सोमवार शाम इसी स्थान पर दुर्घटना में बाइक सवार जिसमे युवक युवती गिर गए , व्यस्ततम मार्ग होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से दोनों बाल – बाल बच गए इस हादसे में मोटरसाइकिल सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में बिखर गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल की मदद की।

ग्रामीणों ने बताया कि खराब जर्जर सड़क होने के कारण अनजान वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से पुल का शीघ्र सुधार कराने, सुरक्षा संकेतक लगाने तथा एप्रोच रोड का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है अच्छी व सुगम सड़क नही होने के कारण अब तक दर्जनभर हादसे व कइयों ने अपनी जान गंवा चुके हैं।