टोनाटार में निर्विरोध पंच बने कोमलकांत

अर्जुनी। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 में भाटापारा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोनाटार में आपसी सहमति और निर्विरोध निर्वाचन की तस्वीर देखने को मिली। जहां वार्ड 13 में पंच पद के लिए हुए उपचुनाव में युवा समाजसेवी साहित्यकार कोमलकांत यादव निर्विरोध पंच चुने गए। विदित हो कि ग्राम पंचायत टोनाटार में वार्ड 13 के पंच ओमेशकांत यादव के निधन के बाद पंच पद के लिए रिक्त हुए स्थान पर 1 जून को उपचुनाव हुआ। इसमें मृतक पंच के बड़े भाई कोमलकांत यादव को वार्डवासियों ने निर्विरोध पंच चुना। निर्विरोध पंच चुने जाने के बाद कोमलकांत यादव को सरपंच एवं सरपंच संघ उपाध्यक्ष विष्णु कोसले, उपसरपंच कुलेश्वर पिंकू वर्मा, पंच राहुल घृतलहरें, रूपनारायण, डिगेश , गैन्द्रराम वर्मा ,कुलदीप वर्मा, नारंतक यादव,सहित पंचायत पदाधिकारियो ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *