विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु कपिल कश्यप बने प्रतिनिधि

अर्जुनी। बलौदाबाजार विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर खराबी व अन्य विद्युत समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बलौदाबाजार निवासी भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवा अध्यक्ष कपिल कश्यप को अपना अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है। मंत्री द्वारा अनुमोदित इस नियुक्ति के तहत कपिल कश्यप विद्युत विभाग की होने वाली नियमित बैठकों में भाग लेंगे और जनसमस्याओं को सुलझाएंगे। विभाग को निर्देशित किया गया है कि आगामी बैठकों की सूचना मंत्री जी के साथ नवनियुक्त प्रतिनिधि को भी अनिवार्य रूप से दी जाए। इस नियुक्ति पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि शंकर वर्मा, जवाहर लाल वर्मा, मिथलेश सेन, प्रेमचंद वर्मा, सुमन वर्मा, टिकेश्वर सेन, नेतराम वर्मा,प्रमोद जैन,विष्णु चिंतामणि साहू, गंगा प्रसाद यदु और राजेश वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *