
कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को फल वितरित, बच्चों में दिखा उत्साह
अर्जुनी। स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अर्जुनी में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त शिक्षाविद एवं शाला विकास समिति के सदस्य गंगा प्रसाद यदु के जन्मदिन के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करना तथा उनमें अपनत्व एवं सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए। फल वितरण के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने खुशी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने गंगा प्रसाद यदु को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विद्यालय की अध्यक्ष चित्ररेखा साहू ने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक संस्कार एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अवधेश वर्मा,अर्जुन कश्यप,मुकेश कुमार वर्मा,राकेश वर्मा, दिलीप नामदेव सहित अंग्रेजी माध्यम सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।